News

खाजूवाला व पूगल की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गुणवत्तापूर्ण एएनसी वात्सल्य प्रशिक्षण

By Mani 2 min read

खाजूवाला व पूगल की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गुणवत्तापूर्ण एएनसी वात्सल्य प्रशिक्षण


 बीकानेर। मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम करने के ध्येय के साथ स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थान जपाईगो द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वात्सल्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच का का तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया । इस क्रम में बुधवार को पूगल के उप जिला अस्पताल के सभागार में ब्लॉक खाजूवाला व पूगल की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता तथा खाजूवाला ब्लॉक के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश मीणा ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली एएनएम को सर्टिफिकेट प्रदान किए तथा गुणवत्तापूर्ण एएनसी द्वारा बेहतरीन सेवाएं देने के निर्देश दिए। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सुरेन्द्र सिंह, किशोर सिंह उपस्थित एएनएम को 12 सप्ताह में पंजीकरण, कम से कम चार एएनसी, आवश्यक जांचों तथा उनकी गुणवत्ता पर व्याख्यान दिया। इस दौरान सहयोगी संस्थान जपाइगो की ओर से सुनील कुमार , जीवराज सिंह, जैपाइगो टीम द्वारा सभी एएनएम को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों के साथ-साथ हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर विशेष ध्यान देने संबंधी बिंदुओं पर भी गहन प्रशिक्षण दिया गया।

You may also like: तीर्थ नगरी पुष्कर में बागेश्वर धाम की हनुमान कथा 23 फरवरी से 25 फरवरी तक

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.